Poco, जो कि Xiaomi का सब-ब्रांड है, जल्द ही Poco M8 Pro नाम का नया budget 5G smartphone लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन US FCC की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका ग्लोबल लॉन्च अब करीब है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट या दाम के बारे में कुछ भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। लिस्टिंग से मिली जानकारी के हिसाब से Poco M8 Pro में कुछ दमदार स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल सकते हैं, जो इसे बजट-सेगमेंट में एक आकर्षक ऑप्शन बना सकते हैं। ऐसे में टेक-लवर्स की नजर अब इसी फोन पर टिकी है।
FCC लिस्टिंग डिटेल्स

कनेक्टिविटी के मामले में भी फोन काफी अपडेटेड दिखता है। इसके फीचर्स में 5G support, Wi-Fi 6E, Bluetooth, NFC आदि शामिल होंगे। ये सभी फीचर्स FCC लिस्टिंग में दिखाई दिए हैं, जिससे पता चलता है कि Poco M8 Pro एक अच्छा connectivity-packed फोन होगा। इसके अलावा, यह डिवाइस Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलने की आशा है, जो कि Poco/Xiaomi की लेटेस्ट यूजर इंटरफेस होगी।
हाइलाइट्स
- दमदार कनेक्टिविटी फीचर्स
- FCC लिस्टिंग से कंफर्म डिटेल्स
- Android 15 आधारित HyperOS 2.0
Poco M8 Pro की RAM और स्टोरेज ऑप्शन्स
रिपोर्ट के मुताबिक Poco M8 Pro कई RAM और internal storage कॉन्फिगरेशन में हो सकता है। इसमें 8GB RAM + 256GB storage, 12GB RAM + 256GB storage और 12GB RAM + 512GB storage ऑप्शन देखने के लिए मिल सकते हैं। ये सभी कॉन्फिगरेशन FCC और IMEI डेटाबेस में लिस्ट दिखाई दे रहे हैं, जिससे उम्मीद है कि फोन बड़े स्टोरेज और स्मूथ मल्टी-टास्किंग के लिए तैयार होगा। इस तरह के कई ऑप्शंस का मतलब है कि यूज़र्स अपनी बजट और जरूरत के हिसाब से फोन चुन सकते हैं।

Poco M8 Pro के कुछ खास फीचर्स
इसके अलावा कुछ टिप्स और लीक के हिसाब इस फोन में और भी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Poco M8 Pro में AMOLED स्क्रीन हो सकती है, हो सकता है ये 1.5K resolution और 120Hz refresh rate के साथ आए जिससे visuals और गेमिंग स्मूद होंगे।
Poco M8 Pro प्रोसेसर और कैमरा डिटेल्स
परफॉर्मेंस की बात करें तो Poco M8 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 SoC दिए जाने की उम्मीद है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार स्पीड और पावर एफिशिएंसी ऑफर करेगा। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और डेली यूज के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।
कैमरा सेक्शन में फोन काफी खास हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जिसके साथ अन्य सपोर्टिव कैमरा लेंस भी मौजूद होंगे। इससे यूजर्स को हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी और डिटेल्ड इमेज कैप्चर का अनुभव मिलेगा।
अगर लीक में सामने आए ये सभी फीचर्स फाइनल लॉन्च में भी मिलते हैं, तो Poco M8 Pro मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में कई ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
भारत लॉन्च अपडेट

फिलहाल Poco की ओर से भारत में Poco M8 Pro के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, फोन का FCC और IMEI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट होना इस बात का संकेत देता है कि इसका ग्लोबल लॉन्च जल्द हो सकता है, जिसके बाद भारत में एंट्री की संभावना भी बढ़ जाती है।
इन्हें भी पढ़ें
- iPhone 18 Pro 5 बड़े बदलाव, यहां हैं पूरी जानकारी!
- Motorola Edge 70 Ultra जल्द होगा लॉन्च, Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है।
- Honor X8d 7,000mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है, कीमत और फीचर्स जानें!
- Nothing Phone 4a और 4a Pro के फीचर्स, कीमत और कई जानकारियां हुई लीक!
- जनवरी 2026 में Vivo X200T लॉन्च, शानदार परफॉर्मेंस का जबरदस्त पैकेज जानें डिटेल!



Pingback: Samsung Galaxy A स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने वाली है, Price Alert! - pankajyofficial24